अजमेर में दो मुस्लिम पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर… हॉस्पिटल बना छावनी

gemini generated image ushipjushipjushi

राजस्थान के अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को मीट की दुकान चलाने वाले दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि यह झड़प मीट के रेट को लेकर शुरू हुआ था. बातचीत से शुरू हुआ ये विवाद थोड़ी ही देर में मारपीट और फिर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

दोनों गुट मुस्लिम समुदाय से संबंधित बताए जा रहे हैं जिनकी एचएमटी के सामने मीट की दुकानें हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मीट के भाव को लेकर पहले कहासुनी हुई थी. लेकिन, दोनों ही पक्ष मानने को तैयार ही नहीं थे और देखते ही देखते बवाल हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

घायलों को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है. अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया है ताकि किसी भी तरह की और हिंसा को रोका जा सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *