मानव अधिकार आयोग से अजमेर जेल के कैदियों ने की टीवी की मांग, जानें आयोग अध्यक्ष ने क्या दिया जवाब

gemini generated image kw947kw947kw947k

राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली हाई सिक्योरिटी जेल का करीब साढ़े 3 घंटे तक निरीक्षण किया और जेल में बंद हार्डकोर अपराधियों सहित अन्य कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं. निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने 150 से अधिक कैदियों से संवाद किया, जिनमें सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदी शामि

कई कैदियों ने जेल कैंटीन में मिलने वाली सामग्री की सीमा 3,500 रुपये से बढ़ाने और सेल में टीवी की व्यवस्था की मांग रखी. हालांकि आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि टीवी जैसी मनोरंजन सामग्री पर कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं होनी चाहिए और जय अधिनियम की गाइडलाइंस के अनुसार ही कोई निर्णय लिया जा

आयोग अध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण में कोई गंभीर खामी सामने नहीं आई. जेल में स्वादिष्ट भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. पाली के एक बंदी द्वारा जेल स्थानांतरण की मांग को लेकर की जा रही भूख हड़ताल को लेकर भी उन्होंने बातचीत की और उसे पानी पिलाकर हड़ताल समाप्त करने का आश्वासन लिया.

इसके अलावा, एक बंदी के बाजू में गोली लगने की शिकायत पर मूलचंदानी ने तुरंत जिला कलेक्टर और सीएमएचओ से संपर्क कर उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. अंत में उन्होंने कहा कि यदि हार्डकोर अपराधियों के कारण किसी पीड़ित व्यक्ति को कोई समस्या होती.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *